इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सॉलिसिटर जनरल को पत्र लिखने पर आभार जताया है. उन्होंने महापौर को फोन पर कहा कि आपके पत्र से मुझे सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस का पक्ष रखने का अवसर मिलेगा.कल महापौर भार्गव ने सुप्रीम कोर्ट के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को दिग्विजयसिंह के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का प्रकरण दर्ज करने का पत्र लिखा है.
उसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने महापौर के पत्र का स्वागत किया है. दिग्विजयसिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को फोन कर आभार जताया और महापौर से बोले आपके पत्र से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने का अवसर मिलेगा. सिंह ने कहा कि पचास साल के राजनीतिक जीवन में हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है. साथ ही महापौर को यह भी बताया कि अब सत्य और तथ्य सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखे जाएंगे.
