जिले के 6 और पेट्रोल पंपों पर आज से 10 शक्ति दीदियाँ ने संभाली जिम्मेदारी

ग्वालियर: शक्ति दीदी योजना के तहत महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। आज श्रमिक दिवस एक मई के अवसर पर “शक्ति दीदी” पहल के तहत 10 और जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दी गई। शक्ति दीदी के तहत पहले से ही शहर में 35 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं। गुरुवार को 10 और महिलाओं के जुड़ जाने से जिले में शक्ति दीदियों की संख्या 45 हो गई है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचे एवं महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई।कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज सुबह पिछोर तिराहा डबरा स्थित सोनी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर मंजू श्रीवास्तव व सुश्री रजनी राजपूत एवं रनवीर फिलिंग स्टेशन भितरवार रोड डबरा पर राजकुमारी दौनेरिया व सुश्री सोनिया जोशी को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। इसी तरह ग्वालियर में रेसकोर्स रोड स्थित केसर सर्विस पेट्रोल पंप पर एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने निशा अहिरवार व सुश्री मनीषा अहिरवार को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का दायित्व सौंपा।

Next Post

बेकाबू होकर पुलिया से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

Thu May 1 , 2025
शिवपुरी: एक कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को भोपाल भेजा गया है। आशंका है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। […]

You May Like