मप्र में गेहूं उपार्जन अब सप्ताह में 6 दिन, लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में सप्ताह में छह दिन गेहूं खरीदी का कार्य किया जाएगा, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सुविधा मिल सके। सरकार ने इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ाते हुए 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया है।

उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 9 मई तक जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक किसान इसमें भाग ले सकें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रहा है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के माध्यम से कुओं, बावड़ियों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बेहतर हो सके।

Next Post

गणित ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया: मोदी

Sun Apr 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि फ्रांस के बोरदो में यूरोपियन गर्ल्स मैथेमेटिकल ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह टीम विश्व में छठे स्थान पर रही। श्री मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में […]

You May Like