
शाजापुर।जिले के सलसलाई पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मंगलाज में बुधवार शाम 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ. खेत जाते समय ट्रैक्टर पलटने से 20 वर्षीय अनीश खान की मौत हो गई. घटना के समय अनीस अपने घर से खेत की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट गया. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. वे अनीश को तत्काल सारंगपुर स्थित सिविल अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
