
भिंड। एसडीएम लहार विजय यादव ने बताया कि प्रशासन बाढ़ के दौरान नागरिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तेद है । एनडीईआरएफ की टीम लहार में तैनात कर दी गई है। किसी भी प्रकार के रेस्क्यू के लिए प्रयास रहेगा कि तुरंत नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं नागरिकों से भी अपेक्षा की गई है कि वह प्रशासन का सहयोग करें। बाढ़ संबंधी किसी भी समस्या के लिए लहार आपदा कंट्रोल रूम नंबर 8602417574 एवं जिला आपदा कंट्रोल रूम नंबर 9244336334, 8450009249 पर संपर्क कर सकते हैं।
