स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन

जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में दिनांक 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर के प्रांगण से कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए उमंग रेल सामुदायिक भवन तक एक रैली वाकाथन का आयोजन किया गया। उक्त रैली को अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली के माध्यम से स्वच्छता संबंधी स्लोगन को प्रदर्शित किया गया तथा स्वच्छता के स्लोगन बोले गए । इस तरह नारों , स्लोगन के माध्यम से आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस रैली में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, रजनीकांत साहू वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, स्वप्निल पाटिल वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, श्रीमती दीप्ति शर्मा वरिष्ठ मंडल अभियंता, अनुपम श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, ए के शुक्ला वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, संदीप कुमार चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, स्पोर्ट्स पर्सन सम्मिलित हुए। रैली के पश्चात उमंग रेल सामुदायिक भवन में अधिकारी एवम कर्मचारियों द्वारा श्रमदान भी किया गया।

Next Post

नोटिफिकेशन में देरी को लेकर रेल यूनियन ने जताया विरोध 

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर। आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के निर्देशन में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के तत्वावधान मे शुक्रवार को  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर भोजनावकाश में 8वें पे कमीशन की घोषणा के बाद नोटिफिकेशन मे हो रही देरी एवं कोचिंग डिपों में अनिमित्तायें की समस्याओं के हल ना होने […]

You May Like