
जबलपुर। आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के निर्देशन में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के तत्वावधान मे शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर भोजनावकाश में 8वें पे कमीशन की घोषणा के बाद नोटिफिकेशन मे हो रही देरी एवं कोचिंग डिपों में अनिमित्तायें की समस्याओं के हल ना होने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गेट मीटिंग की गई। इस दौरान रेल कर्मचारियों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। आमसभा में यूनियन के जबलपुर मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने रेल कर्मचारियों का इंटक कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 करना, 10 प्रतिशत इन्टेक कोटे का नोटिफिकेशन निकालना, डयूटी तीनों मौसमों में लंच सहित 08 घंटे किया जाना, ट्रैकमैनों को आईओडी और सिक मेमो के लिए परेशान ना करने, हर यूनिट में सर्वसुविधा युक्त रेस्ट हॉउस बनाने, आरबी-1 क्वार्टर की जगह पर आरबी-2 क्वार्टर दिये जाने, समय पर एनएचए, एनडीए और टीए का भुगतान करना। साथ ही जीडीसीई, एचआरएमएस व कोचिंग डिपो मे व्याप्त समस्याओं एवं सीडीओ द्वारा जारी किये गये तानाशाही आदेशों का विरोध किया गया।
