
अशोकनगर। झोलाछाप डॉक्टरों की बजह से कई लोग असमय ही काल के गाल के समा जाते है, तो वहीं इनके कई साइडफेक्ट देखने को मिलते है, ऐसा ही अजब-गजब मामला गुरूवार को सामने आया, जब एक युवक ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह अपनी मां को इलाज कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा था, लेकिन उसने उसकी मां की जगह उसके बेटे को इंजेक्शन लगा दिया, यह गनीमत रहीं कि बच्चों को कोई साइडफेक्ट नहीं हुआ और वह स्वस्थ है। इस सबंध में जब युवक द्वारा डॉक्टर से शिकायत की गई तो उसने अपनी गलती मानने की जगह उल्टा उसे ही धमका दिया। जिसके बाद वह डॉक्टर की शिकायत करने सारसखेड़ी चौकी पर गया, लेकिन पुलिस उसकी बातों की अनसुना कर दिया। जिसके बाद उसने गुरूवार को कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पान की दुकानों से ज्यादा गली मोहल्लो और गांव खेड़ो में नजर आती है, जो चार बोतल, इंजेक्शन और कुछ गोलिया रखकर शटर खोलकर बैठ जाते है और अपने आपको को डॉक्टर कहलवाने लगते है। इन झोलाछापों का डिग्री से कोई वास्ता नहीं रहता है। वह अपनी दुकाने चलाने और उन्हें सजाने के लिए वह सत्ताधारी दल की दरी उठाते हुए नजर आते है और नेताओं के आगे-पीछे जय-जय कार करते हुए दिखाई देते है, जिसके कारण इन पर स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई करने से कतरता है।
बीमार दादी की जगह, पोते को लगा दिया इंजेक्शन:
गुरूवार को कलेक्टर से की गई शिकायत में खमखेड़ी निवासी कृष्णपाल यादव पुत्र विक्रमसिंह यादव ने बताया कि उसकी माताजी की तबीयत खराब थी, जिसके चलते वह ढाकोनी स्थित डॉ शर्मा के पास मां का इलाज कराने के लिए पहुंचे, इस दौरान उनका बेटा आदित्य भी साथ में था। जहां डॉक्टर ने मां को देखने के बाद इंजेक्शन लगाने के लिए बोला, जिसके बाद डॉक्टर के लड़के द्वारा उनके बेटे आदित्य को जबरजस्ती इंजेक्शन लगा दिया। इसके बारे में जब उन्हें बताया तो उन्होंने अपनी गलती मानने की बजह उल्टा धमकी देते हुए कहा कि जहां दिखे सो शिकायत कर दो मेरा कोई कुछ नहंी बिगड़ सकता। इस शिकायत में सबसे चौकानी वाली बात जो सामने आई है, वह कि जब आदित्य को इंजेक्शन लगाया जा रहा था, तब उसके पिता और दादी क्या कर रहे थे।
कलेक्टर, एसपी से लगाई गुहार:
बेटे को बिना बीमारी इंजेक्शन लगाए जाने और झोलाछाप डॉक्टर धमकी मिलने के बाद जब खमखेड़ी निवासी युवक द्वारा इसकी शिकायत सारसखेड़ी चौकी करने गए तो वहां उनकी बात नहीं सुनी गई। जिसके बाद युवक द्वारा गुरूवार को कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाते हुए उक्त झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाहीं किए जाने की मांग की गई।
इनका कहना है।
बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाने की शिकायत मिली है, जिसके बाद बीएमओ ईसागढ़ को निर्देशित किया गया है वह मौका स्थल पर पहुंचकर यथा स्थिति की जांचे और संबंधित के खिलाफ विधि अनुसार कार्यवाहीं करे।
डॉ. अलका त्रिवेदी,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोकनगर।
