सतना : सतना-रीवा बाईपास से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। बीहर नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से पुनः आवागमन के लिए खोल दिया गया है।38 दिनो से बंद पड़े इस मार्ग के खुलने से अब वाहनों को लंबी दूरी तय करने और जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि बीते 4 अप्रैल को बीहर नदी के ऊपर बने इस पुल का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यहाँ से वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पुल बंद होने के कारण सतना-रीवा मार्ग पर चलने वाली बसों, भारी ट्रकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
पुल के बंद होने से यातायात को दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया गया था, जिसके चलते वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और अक्सर 3 से 4 घंटे वाहनों के पहिए थमे हुए रहते थे
प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार बैठक कर सड़क को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में रहे ।
बीहर नदी की पुल बंद होने के कारण आपातकालीन वाहन घंटों जाम में फँसे रहे जिसके कारण कई मरीज़ो को समस्या का सामना करना पड़ा ।
शादी बारात के अवसर में कई बारातियो के बारात में समय तक नहीं पहुँच सके जिसके कारण लोगो में काफ़ी आक्रोश देखा गया
आलम यह था की दो पहिया वाहन तक निकलने के लिए जगह नहीं थी लगभग 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम होने की वजह से पुलिस को काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ी
दिन भर खड़े भारी वाहनों को रात के 11 बजे इंट्री मिलती थी जिससे भारी वाहन शहर से होकर गुज़रते थे, जिसके कारण शहर की सड़कों में दुर्घटनाओं के बढ़ने की संभावना बनी रहती थी ।
अक्सर भारी वाहन अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए तेज गति से चलाते थे जिससे सड़क दुर्घटना भी हुए
वही लोक निर्माण विभाग और संबंधित तकनीकी टीम द्वारा पिछले कई दिनों से पुल की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। कार्य पूर्ण होने और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद, मंगलवार को प्रशासन इसे पुनः खोल दिया अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सास ली ।
