
जबलपुर। गबन मामले में डाकपाल राजेन्द्र कुमार धुर्वे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निगरी बरगी स्थित डाकघर अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला फर्जीवाड़े से जुड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत आरोपित राजेन्द्र कुमार धुर्वे के खिलाफ दर्ज की है। देर रात तक पुलिस मामले में को दबाने में जुटी रही। बरगी सीएसपी अंशुल मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना तिलवारा थाने से मिली थी। मामले में कार्यवाही की जा रही है, देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, गबन संबंधित मामला क्या है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। जब एफआईआर होगी तभी पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। वहींं थाना प्रभारी कमलेश चौरिया का कहना है कि मामला देर रात दर्ज होगा।
