विधिक सेवा के साथ सामाजिक सरोकार का भाव भी हो

ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कमला राजा अस्पताल में भोजन वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति पांडे के मार्गदर्शन एवं संयोजन में रासेयो एवं गौरवशाली सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

डॉ नीति पांडे ने बताया कि माधव विधि महाविद्यालय की रा.से.यो. इकाई अक्सर सामाजिक क्षेत्र एवं सामाजिक सेवा से संबंधित कार्य करती रहती है उसी सामाजिक सरोकार की श्रृंखला में इस भाव के साथ के कोई भूखा न सोए और विधि के विधार्थीयों में विधिक सेवा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का भाव भी निर्मित हो सके इस उद्देश्य के साथ भोजन वितरण भी किया गया। छात्र संयोजक हिमांशी एवं अंशिका ने विशेष रूप से अपना योगदान दिया।

Next Post

14 वर्षीय छात्रा और 36 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

Fri May 16 , 2025
इंदौर: शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाएं सामने आई है. संयोगितागंज थाना क्षेत्र में कक्षा आठवीं की 14 वर्षीय छात्रा पूर्वी खांडे ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में 36 वर्षीय युवक विकास यादव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर […]

You May Like