मोदी सरकार के 11 वर्ष: लोगों की जिंदगी बदलने लिये फैसले, तुष्टिकरण की राजनीति का खत्म

सतना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को सतना के होटल भरहुत में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। श्री आर्य ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में कई कठिन लेकिन ऐतिहासिक फैसले लिए, जिनसे तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हुई और सुशासन की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, स्व-सहायता समूह और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से सरकार ने हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाया है। इस अवसर पर ‘विकसित भारत के अमृतकाल’ पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

अवैध वसूली कर रहे परिवहन माफिया की चालकों ने की पिटाई

Wed Jun 11 , 2025
इंदौर। मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले के मेटवानी खवासा आरटीओ चेकपोस्ट पर उस समय हंगामा हो गया जब एक कथित परिवहन माफिया द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली और बदसलूकी की जा रही थी। ग़ुस्साए चालकों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद […]

You May Like