मोदी के पहुंचने से पहले आनंदपुर धाम के अंदर लगी आग, मचा हड़कंप

आनंदपुर धाम। आनंदपुर धाम परिसर के अंदर आग लगने की घटना हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने से कुछ समय पहले धुंए का गुबार उठता देखा गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम आज दोपहर 3 बजे यहां पहुंचे। इसके पहले इस धाम के अंदर अग्निकांड हो गया। आग लगने की घटना करीब 12 बजे हुई। इसके बाद हड़कंप मच गया। बाउंड्री के अंदर से डेढ़ घंटे तक धुएं का गुब्बार उठता रहा। यह आग कैसे लगी घटना कैसे हुई है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद अफसरों के पसीने छूट गए। चारों ओर चाक-चौबंध प्रबंध थे, इस बीच लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। अब धुएं का गुबार थम गया है।

Next Post

बस से भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत, मुर्गियों से भरा वाहन कार पर पलटा

Fri Apr 11 , 2025
शाजापुर। शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहला हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर उकावता और गोपालपुर के बीच हुआ। यहां वीडियो कोच बस और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडोदा निवासी 32 वर्षीय बलराम पिता माखन राजोरिया के रूप में […]

You May Like