गुमशुदा किशोरी को कोतवाली पुलिस नें 3 दिवस के अंदर किया परिजनों को सुपुर्द 

नवभारत न्यूज

सीधी 6 मार्च।गुमशुदा नाबालिक किशोरी को कोतवाली पुलिस नें 3 दिवस के अंदर ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस नें लापता नाबालिक किशोरी को 3 दिवस के अंदर ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दिनांक 3 मार्च 2025 को एक नाबालिक किशोरी के लापता होने कर मामला आया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम कर गठन कर नाबालिक किशोरी के पता तलाश हेतु रवाना किया गया था। 3 दिवस के भीतर पुलिस टीम नाबालिक किशोरी को ढूंढ़कर थाना लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मनोज वर्मा एवं स्टाफ कर योगदान रहा।

Next Post

तीर्थ स्थल बना स्व.अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि में समाधि स्थल राव सागर चुरहट

Thu Mar 6 , 2025
  * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के पुण्य तिथि में प्रदेश भर से हजारों लोग श्रध्दांजली अर्पित करने पहुंचे   नवभारत न्यूज सीधी/चुरहट 6 मार्च ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह जी के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल राव सागर चुरहट का वातावरण किसी तीर्थ […]

You May Like