नई दिल्ली 5 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि इस समय विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में चल रहे विधानसभा चुनावों और उपचुनाव को धन और प्रलोभन से मुक्त रखने की कार्यवाही के तहत अब तक 650 करोड़ रुपए की नकदी, शराब और अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। रविवार जारी विज्ञप्ति के अनुसार कानून लागू करने वाली विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अब तक 53.2 करोड़ रूपए की नकदी, करीब 79.3 करोड रुपए अनुमानित मूल्य की 29.64 लाख लीटर शराब, 230 करोड रुपए के नशीले पदार्थ, 58 करोड रुपए की कीमती वस्तुएं तथा मुफ्त उपहार देने के काम आने वाली 231 करोड रुपए की वस्तुएं जप्त की गई हैं। आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 11 करोड़ रुपए की नकदी, तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये और केरल में 8 करोड रुपए की नगदी जप्त की गई है। असम में व्याप्त नगदी 4 करोड रुपए बताई गई है। पुडुचेरी में 20 लख रुपए नकद पकड़े गए हैं। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक अनुमानित 55 करोड रुपए की 21.29 लाख लीटर शराब और 65 करोड रुपए के अन्य मादक द्रव्य पकड़े गए हैं।
तमिलनाडु में 74000 लीटर शराब और 67 करोड रुपए के मादक द्रव्यों की जब्ती की गई है। असम में 20 करोड रुपए मूल्य की 6.84 लाख लीटर शराब और 56 करोड रुपए के मादक द्रव्य पकड़े गए हैं। इसी तरह केरल में करीब 65000 लीटर शराब 41 करोड रुपए के मध्य द्रव्यों की जब्ती की गई है। मुफ्त उपहार बांटने की जब्ती के मामले में पश्चिम बंगाल 150 करोड़ रुपए की अनुमानित जब्ती के साथ सबसे ऊपर है। उसके बाद तमिलनाडु 63 करोड़ रुपये और असम 13 करोड़ का स्थान है। केरल में जप्त ऐसे सामानों का मूल्य 5 करोड़ के करीब है। आयोग न 15 मार्च को असम, केरल, केंद्र शासित पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों की 8 सीटों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके साथ ही वहां आदर्श चुनाव संहिता भी लागू की गई है। इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र से लगे 12 राज्यों की पुलिस और प्रशासन को भी को भी चुनाव को प्रभावित करने वाली अवांछित गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। चुनाव को हिंसा मुक्त, भय-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त रखने के लिए 5,173 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं गए हैं। आयोग ने चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने की किसी भी कार्यवाही के खिलाफ ऐप के जरिए शिकायत की सुविधा प्रदान की है। नागरिकों की ओर से ऐसी किसी भी शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। आयोग ने चुनाव वाले क्षेत्र में तलाशी और छापे की कार्रवाई के लिए कुल 5,200 से अधिक निगरानी और कार्रवाई टीम में भी तैनात की हैं।

