
दतिया। जिले में राजस्व संग्रहण में निर्धारित लक्ष्य से 2 करोड़ रुपए की कमी को लेकर कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने 11 नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुई समीक्षा बैठक के दौरान हुई।
3 दिन में जवाब मांगा गया है।
