
इंदौर. शहर में आयोजित महापौर सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नगरीय निकायो की आय बढ़ाने हेतु टीपीएस टाउन प्लानिंग स्कीम सेल बनाने के निर्देश दिये गये थे. इसी संदर्भ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी राजेश उदावत द्वारा निगम मुख्यालय में टीपीएस सेल बनाने के संबंध में विभागीय अधिकारियो की बैठक ली गई. बैठक में अपर आयुक्त नरेन्द्रनाथ पांडे, मुख्य नगर निवेशक नीरज आनंद लिखार, प्रभारी अधिकारी कालोनी सेल एनएस भदोरिया, सहायक यंत्री सत्येन्द्र राजपुत, निहाल शुक्ला व अन्य उपस्थित थे. बैठक में मुख्यमंत्री की मंशा और महापौर भार्गव के निर्देशानुसार नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान की सडको पर टीडीआर सैल एवं कॉलोनी सैल के माध्यम से टीपीएस की संभावनाओं पर विचार किया एवं उसके लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई. इस पहल का मुख्य उददेश्य शहर के नियोजित विकास को गति देना और निगम निगम के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है.
