राशिफल-पंचांग : 24 जून 2025

पंचांग 24 जून 2025:-
रा.मि. 03 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण चर्तुदशी भौमवासरे शाम 6/7, रोहिणी नक्षत्रे दिन 12/28, शूल योगे दिन 9/38, विष्टि करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार वृषभ रात 11/49 से मिथुन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 24 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्र के सहयोग से आर्थिक कष्ट दूर होगा, सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, वर्ष के मध्य में साहसपूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा, जल्दबाजी के कार्यो से बचें, वर्ष के अन्त में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा, धार्मिक कार्यो में व्यय और रूचि रहेगी, परिश्रम और भागदौड़ सफल होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से शंका प्राप्त होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में प्रगढ़ता आयेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परेशानी आ सकती है, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी.

—————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 24 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, भाग्यवान, और हंसमुख होगा, इसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जन्म स्थान के पास ही अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.

—————————————————–

मेष- जिसे आप चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे, सुख सुविधा पर खर्च होगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, निजी कार्यो में मन लगेगा.

वृषभ- चुप रहने से लोग गलत समझ सकते हैं, उनझनें दूर होंगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, गुप्त शत्रुओं का शमन होगा.

मिथुन- कानूनी मामले में पक्ष मजबूत होगा, अधूरे काम पूरे होंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, गुप्त शत्रुओं का शमन होगा.

कर्क- भावुकता में लिये फैसले बदलना पडेंगे, राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी.

सिंह- नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढेगी, सामाजिक कामकाज में खर्च होगा, शिक्षा संतान के कार्यो में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

कन्या- कामकाज में देरी से तनाव बढ़ेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, भूमि भवन मकान आदि से संबंधित विवादों का समाधान होगा, अतिथि आगमन होगा.

तुला- दौड़धूप से कामकाज पूरा होगा,सामाजिक क्षेत्र में व्यस्तता बढेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता के योग है.

वृश्चिक- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी, शिक्षा के प्रयासों को लेकर यात्रा होगी, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ होंगे, थकान भी महसूस होगी.

धनु- विरोधी परेशान करेंगे, अधिकारी से संपर्क का लाभ मिलेगा, धार्मिक कार्य बनेगा, संतान संबंधी समाचार मिलेगा, नए कार्यो में हर्ष रहेगा.

मकर- कार्य बनाने किसी की सिफारिश करना पडेगी, मेहनत का लाभ होगा, शारीरिक शिथिलता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे.

कुम्भ- जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, हर्षदायक वातावरण रहेगा, गुमी वस्तु मिलने से संतोष रहेगा.

मीन- खानपान में सावधानी रखें, रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, दिनचर्या नियमित रहेगी, सोचे विचारे कामपूरे होंगे, संयम से कार्य करें.

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

आषाढ़ कृष्ण चर्तुदशी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, सरसों, के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लौंग, कालीमिर्च, मैथी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लाल वस्तुओं में घटाबढी, होगी. भाग्यांक 2614 है.

—————————————————–

Next Post

ईरान - इजरायल युद्ध और अमेरिका

Tue Jun 24 , 2025
आखिरकार अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच चल रही जंग में शमिल हो गया है.जाहिर है यह कोई रहस्य नहीं है कि अमेरिका और इजरायल लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने लिए एक गंभीर खतरा मानते रहे हैं. उनका मानना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की […]

You May Like

Play sound