पुरानी रंजिश में लाठीचार्ज, दो पक्षों के पांच लोग घायल, वीडियो वायरल

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप ग्राम किशुनगंज में रविवार सुबह जमकर लाठी चलने से गुप्ता पक्ष के चार लोग, तो वहीं दूसरे रजक पक्ष का एक व्यक्ति बुरी तरह घायल होने पर दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते असलाना, जेरठ से आ रही बस से मूंग उतार रहे रोहित गुप्ता उम्र 19 वर्ष पर जितेंद्र रजक प्राइवेट विद्युत लाइनमैन ने साथियों के साथ आकर हमला कर दिया. जिससे बचाने आई भारती गुप्ता पति अवधेश उम्र 35 वर्ष, जागे गुप्ता उम्र 75 वर्ष, प्रीति पति लक्ष्मी प्रसाद उम्र 48 वर्ष सभी निवासी किशुनगंज पर भी जितेंद्र के साथ आए अमित, विवेक और करेला ने लाठियां मार-मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. वहीं रजक पक्ष के जितेंद्र को भी सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज जारी है.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल सहित पुलिस पहुंची और घायलों से जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. गुप्ता पक्ष के घायलों के अनुसार बताया गया है कि पुराना विवाद है, पहले भी घर में आकर जितेंद्र ने मारपीट की थी.आज फिर रोहित के साथ मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान हम लोग बचाने गए तो हम लोगों को भी लाठियों से घायल कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है.

Next Post

रतनजोत का बीज खाने से फिर तीन बच्चे हुए बीमार

Sun Dec 14 , 2025
दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतरिया गांव में रतनजोत का बीज खाने से तीन बच्चे बीमार हो गए. दिव्या पिता भगवत पटैल 5, साक्षी पिता झलकन प्रसाद पटेल और लक्ष्मी पिता भगवत की उम्र लगभग 6 वर्ष, तीनों को जिला अस्पताल इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया, जिनका […]

You May Like