हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने भाजपा की बैठक

रायसेन। भाजपा नगर मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल से बूथ स्तर तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और 14 अगस्त की मौन तिरंगा यात्रा में अधिक सहभागिता हो। बैठक में पदाधिकारियों से जिम्मेदारियां निष्ठा व सक्रियता से निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अमित कटियार ने किया।

 

Next Post

वार्ड 36: सड़क, नाली और बिजली की समस्याओं को दूर करने का दिया आवेदन

Fri Aug 8 , 2025
छतरपुर।छतरपुर नगर के वार्ड नंबर 36 शिवनगर कॉलोनी के रहवासी गुरुवार दोपहर 2:30 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त बिजली, सड़क और नाली की समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा। लोगों ने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है। वार्डवासी विजय शंकर तिवारी (तुलसी नगर कॉलोनी, […]

You May Like