वोट चोरी के मुद्दे से देश का ध्यान बांटना चाहती है भाजपा: कांग्रेस

लखनऊ, 30 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा से डरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनाम व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गयी आपत्तिजनक भाषा को आधार बना कर पूरे देश का ध्यान वोट चोरी के मुद्दे से हटाना चाहती है।

पार्टी ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि श्री राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से डरी भाजपा घटियापन पर उतर आई है। जब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा तो राहुल गांधी जी की रैली निकल जाने के बाद किसी अनाम व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा को आधार बनाकर पूरे देश का ध्यान वोट चोरी के मुद्दे से हटाने का है। भाजपा के लोग अपनी चोरी पकडे जाने पर किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हो गए हैं। पटना के सदाकत आश्रम पर गुंडों द्वारा हमला यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों में भाजपा के लोगों का विश्वास न कभी था न है और न ही कभी रहेगा। हम गांधी के सिपाही हम झुकना और डरना नहीं जानते मगर हम अपना विरोध भी गांधीवादी तरीके से करेंगे।

इस बीच यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में सदाकत आश्रम पर हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर रामधुन गाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया,पूर्व विधायक सतीश अजमानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

चावल सस्ता, गेहूं महंगा, दालें नरम, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव, चीनी महंगी

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत में कमी देखी गयी जबकि गेहूं के भाव बढ़ गये। चीनी भी महंगी हुई। दालों नरमी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।