परेश रावल ने पत्नी स्वरूप संपत रावल की किताब क्रिएटिव कनेक्ट: आर्ट एक्रॉस द करिकुलम का विमोचन किया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने अपनी पत्नी स्वरूप संपत रावल की किताब क्रिएटिव कनेक्ट: आर्ट एक्रॉस द करिकुलम का विमोचन किया है।

दिग्गज अभिनेता परेश रावल हाल ही में अपनी पत्नी,अभिनेत्री से लेखिका बनी डॉ. स्वरूप संपत रावल के समर्थन में सामने आए, जब उन्होंने नवीनतम पुस्तक, क्रिएटिव कनेक्ट: आर्ट एक्रॉस द करिकुलम का विमोचन किया। चेतना एजुकेशन लिमिटेड के सहयोग से बनी यह पुस्तक शिक्षा में कला को एकीकृत करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए युवा दिमागों को आकार देने के महत्व पर प्रकाश डालती है।इस कार्यक्रम में परेश रावल ने चेतना एजुकेशन के ओटीटी प्लेटफॉर्म का भव्य उद्घाटन भी किया गया।

स्वरूप संपत ने प्रतिष्ठित टीवी शो ये जो है जिंदगी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उनका टेलीविजन और फिल्मों दोनों में शानदार करियर रहा है। वह की एंड का, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और द व्हाइट टाइगर जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में दिखाई दी हैं, साथ ही एक लेखक और शिक्षिका के रूप में अपने काम के माध्यम से शिक्षा और बाल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Next Post

गोयल की यूरोपीय संघ के व्यापार-आयुक्त के साथ वार्ता, मुक्त-व्यापार समझौते की बात आगे बढ़ेगी

Mon Jan 20 , 2025
नयी दिल्ली/ब्रुसेल्स, (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बातचीत के लिए यूरोप की यात्रा पर गए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री (सीआईएम) पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में ईयू के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविच के साथ उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तावित भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) सहित […]

You May Like