पब में डीजे पर हिंदू मंत्र बजाने का विरोध, प्रदर्शन से मचा हंगामा

इंदौर: शहर के एक पब में देर रात उस समय तनाव फैल गया जब डीजे कार्यक्रम के दौरान हिंदू धार्मिक मंत्रों को मिक्स कर गानों के रूप में बजाया जा रहा था, इस बात की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम बंद कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा.

घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्काई कॉर्पोरेट पार्क स्थित मॉर्क क्यू पब की है, जहां देर रात डीजे का शो आयोजित किया जा रहा था. कार्यक्रम के दौरान शिव तांडव और अन्य धार्मिक धुनों को म्यूजिक बीट्स में मिक्स कर चलाया जा रहा था. हिंदू संगठनों का कहना है कि पहले भी इसी डीजे द्वारा इस तरह के धार्मिक अपमान की घटनाएं की जा चुकी हैं और तब पब प्रबंधन को चेताया भी था.

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद बाउंसरों ने बोतलें फेंककर हमला कर दिया, जिससे एक कार्यकर्ता घायल हो गया. वहीं पब के बाहर कुछ अन्य लोगों के बीच हाथापाई और डंडे चलने की बात भी सामने आई है, हालांकि संगठन ने इन व्यक्तियों से कोई संबंध होने से इनकार किया है. सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

Next Post

एक दिन में मिले 12 कोरोना संक्रमित, अब तक 30 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

Sun Jun 8 , 2025
इंदौर: शहर में कोरोना संक्रमण फिर से दस्तक देता नजर आ रहा है. शनिवार को एक ही दिन में 12 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिनमें एक मरीज नीमच का और बाकि 11 इंदौर के रहने वाले हैं. इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की अब तक संख्या बढ़कर […]

You May Like

मनोरंजन