
नई दिल्ली 26 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि गेहूं महंगा हो गया वहीं गुड़ और मूंग दाल के भाव गिर गए।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 36 रिंगिट बढ़कर 3975 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.20 सेंट की गिरावट के साथ 51.62 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में मिलाजुले रुख रहा। इस दौरान गुड़ 50 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया जबकि चीनी के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल में 150 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अनाज : अनाज मंडी का रुझान मिश्रित रहा। इस दौरान गेहूं 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-
दाल-दलहन : चना 5600-5700, दाल चना 6600-6700, मसूर काली 7900-8000, मूंग दाल 9300-9400, उड़द दाल 9500-9600, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3000-3100 रुपये और चावल 3650-3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4200-4300, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4350-4450 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 17033 रुपये, मूंगफली तेल 17948 रुपये, सूरजमुखी तेल 16116 रुपये, सोया रिफाइंड 14102 रुपये, पाम ऑयल 13333 रुपये और वनस्पति तेल 14666 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।
