पति की प्रताड़ना से पत्नी ने की थी खुदकुशी, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आयशानगर मस्जिद के पास रहने वाली महिला ने पति की मारपीट और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा खुदकुशी की थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल, सुश्री राजेश्वरी कौरव के अनुसार आयशानगर निवासी हिना शाह (25) ने 31 मार्च की रात लगभग 8:30 बजे फांसी लगा ली थी। परिजनों ने फंदे से उतारकर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान अगले दिन 1 अप्रैल की सुबह हिना की मौत हो गई थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
ट्रेन हादसे में कटा हाथ तो छोड़ा काम, शराब पीकर पत्नी की करता था पिटाई
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि हिना का निकाह 24 अप्रैल 2019 को हुसैन नगर निवासी अनवर शाह के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद एक ट्रेन हादसे में अनवर का हाथ कट गया, जिसके बाद उसने सिलाई का काम बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि काम-धंधा छोड़ने के बाद अनवर शराब का आदी हो गया था। जब भी हिना उसे काम करने के लिए कहती, वह उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। बताया गया कि 29 मार्च को अनवर ने हिना के साथ बहुत ज्यादा मारपीट की थी, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गई थी। इसी प्रताड़ना के चलते हिना ने 31 मार्च की रात आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतिका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने आरोपी पति अनवर शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, नगदी बरामद

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर: ओमती पुलिस ने मॉडल रोड स्थित सेंट नार्बद स्कूल के पीछे दबिश देकर एक सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से खबर मिली कि सेंट नार्बद स्कूल के पीछे बस स्टॉप के पास एक युवक मोबाइल और पर्चियों के […]

You May Like