
टीकमगढ़। शराब माफियाओं द्वारा एक गांव में शराब की पेटियां रखने का ग्रामीणों ने विरोध किया और भीड़ ने शराब कंपनी के दो युवकों को चार पहिया वाहन, 20 शराब की पेटियां सहित एक देशी कट्टे के साथ दबोच लिया। इसकी सूचना जैसे ही शराब कंपनी के लोगों को लगी तो वह भी दर्जन भर गाडिय़ों के साथ गांव में पहुंचे और वहां दहशत बनाने की कोशिश की एवं ग्रामीणों से विवाद शुरू कर दिया हालात यह बने कि ग्रामीणों को जान बचाने के इनसे जूझना पड़ा।
