सीएम राइज स्कूल में परीक्षा से वंचित रखने एवं अभद्रता मामले में जांच के निर्देश

ब्यावरा/ राजगढ़:ब्यावरा स्थित सीएम राइज स्कूल में कक्षा 11 वीं के एक छात्र को परीक्षा से वंचित रखने तथा विद्यालय प्राचार्य द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओं से अभद्रता एवं धमकीपूर्ण व्यवहार की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला को जांच के निर्देश दिए गए हैं.कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है. दल में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्यावरा, बीआरसी ब्यावरा तथा प्राचार्य गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा को शामिल किया गया है.
संबंधित पक्ष से मिलेंगे
जांच दल को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय का भ्रमण कर छात्र, विद्यालय स्टॉफ एवं अन्य संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त करेंगे. जांच दल को समस्त दस्तावेजों का परीक्षण कर तत्काल जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है. विद्यालय प्राचार्य एवं वीडियो में दृष्टिगत सभी संबंधित पक्षों को जांच में सहयोग करने एवं अपने कथन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है. कहा गया है कि जांच में यदि कोई तथ्य सत्य पाए जाता है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

102 एकड़ में ऑस्ट्रेलियाई मॉडल पर बनेगी नई स्पोर्ट सिटी

Mon Nov 10 , 2025
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खेल परियोजना की योजना बनाई जा रही है। खेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह पर एक नई ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट 102 एकड़ के बड़े इलाके में फैली होगी। नई स्पोर्ट्स सिटी […]

You May Like