महिला यात्री का लावारिस बैग लौटाया

इंदौर:नर्मदा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की ईमानदारी और जीआरपी की तत्परता ने इंसानियत की मिसाल पेश की. धार की नेशनल कॉलोनी निवासी अनीता को ट्रेन के कोच एस / 1 की बर्थ नंबर 42 पर एक लावारिस लैपटॉप बैग मिला. अनीता ने बिना किसी देर किए बैग को जीआरपी थाने में जमा करा दिया.जीआरपी थाना इंदौर में डे ऑफिसर सियाराम निनामा और महिला आरक्षक मोनिका श्रीवास्तव ने धर्मेन्द्र व परवेज खान की मौजूदगी में बैग की जांच की.

इसमें एचपी कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, कपड़े, आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ब्रेसलेट और रिंग सहित लगभग 85 हजार रुपए कीमत का सामान मिला. आईडी कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने बैग के मालिक मनोज नटरवरलाल निवासी राजकोट, गुजरात से संपर्क किया.

उन्होंने पुष्टि की कि यात्रा के दौरान उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया था. बाद में वे जीआरपी थाना इंदौर पहुंचे, जहां विधिवत सत्यापन के बाद पूरी सामग्री उन्हें सौंप दी गई. इस घटना ने जहां अनीता की ईमानदारी को सलाम किया, वहीं जीआरपी इंदौर की तत्परता और पारदर्शी कार्यप्रणाली ने यह साबित किया कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग है.

Next Post

सिद्धार्थ व अमोलिका ने जीती एकल की विजेता ट्रॉफी

Mon Oct 27 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा और यूपी बैडमिंटन अकादमी की अमोलिका सिंह ने शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष व महिला एकल में विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी गोमती […]

You May Like