102 एकड़ में ऑस्ट्रेलियाई मॉडल पर बनेगी नई स्पोर्ट सिटी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खेल परियोजना की योजना बनाई जा रही है। खेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह पर एक नई ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट 102 एकड़ के बड़े इलाके में फैली होगी।

नई स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक खेल मॉडल का आकलन किया जा रहा है। इस परियोजना का मकसद दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

खेलों का एकीकृत और आधुनिक केंद्र होगा

वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जिस जमीन पर बना है, उसे पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। नई स्पोर्ट्स सिटी 102 एकड़ में फैली होगी, जो इसे देश की प्रमुख खेल सुविधाओं में से एक बनाएगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद खेलों के लिए समर्पित एक एकीकृत और आधुनिक केंद्र स्थापित करना है। नई स्पोर्ट्स सिटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए, खेल मंत्रालय की टीमें कतर और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सफल स्पोर्ट्स मॉडल का गहन अध्ययन कर रही हैं। इन अंतर्राष्ट्रीय मॉडल से सीख लेकर डिजाइन और सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

.....

Next Post

नर्मदा घाटी परियोजनाओं के कार्य तय समय सीमा में पूरे हों: सीएम डॉ यादव

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 268वीं बैठक तथा नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 85वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में नर्मदा घाटी क्षेत्र की विभिन्न सिंचाई और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश […]

You May Like