पूर्वोत्तर के अष्टलक्ष्मी राज्य बनेंगे खेल और विकास के केंद्र : सिंधिया

नयी दिल्ली/नामची, 15 मई (वार्ता) संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के तहत पूर्वोत्तर के ‘अष्टलक्ष्मी’ राज्य खेल, पर्यटन और समग्र विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे जिससे क्षेत्र में रोजगार और प्रतिभा विकास को गति मिलेगी।

श्री सिंधिया ने अपने सिक्किम दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को नामची में शिक्षा, पर्यटन, चाय उत्पादन और खेल विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के निरीक्षण और समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने छात्रों, चाय बागान कर्मियों, स्थानीय हितधारकों और युवा खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन सिक्किम स्टेट यूनिवर्सिटी, टेमी टी एस्टेट और इंडियन हिमालयन सेंटर फॉर एडवेंचर एंड इको-टूरिज्म (आईएचसीएई) का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार सृजन और प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप विकास पर जोर दिया।

श्री सिंधिया ने सिक्किम प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्वोत्तर को देश का प्रमुख खेल केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही भुलेयधुंगा स्काईवॉक परियोजना की प्रगति की समीक्षा भी की। निर्माणाधीन यह स्काईवॉक दुनिया का सबसे ऊंचा स्काईवॉक बनने की ओर अग्रसर है।

 

 

Next Post

नवागत एडिशनल कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान ने संभाला पदभार

Fri May 15 , 2026
भोपाल। शैलेन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह जिम्मेदारी अवधेश गोस्वामी से विधिवत रूप से संभाली। पदभार ग्रहण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत एडिशनल कमिश्नर का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और […]

You May Like