दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने अपने खेतों में चलाया हार्वेस्टर

दमोह: दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने हिंदू नववर्ष के प्रारंभ पर, फार्म हाउस पहुंचकर गेहूं की फसल की हार्वेस्टिंग की.सांसद का कहना है कि माँ अन्नपूर्णा की कृपा से नई फसल का आगमन मन को प्रसन्नता दे रहा है. रविवार को प्रातः खेत में पहुंचकर, स्वयं के द्वारा हार्वेस्टर चलाकर गेहूं की हरवेस्टिंग की व नई तकनीक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (sms) सहित हार्वेस्टर का उपयोग किया.जिससे भूसा भी हरवेस्टिंग के साथ-साथ निकलता जाता है.

जिसके फल स्वरुप गेहूं की हार्वेस्टिंग के पश्चात नरवाई को खत्म करने के लिए किसान भाइयों को नरवाई को जलाना नहीं पड़ेगा. जिससे मिट्टी में उपस्थित और फसलों को आवश्यक उर्वरक तत्व नष्ट नहीं होंगे व वातावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा.सांसद ने सभी किसान भाइयों से यह अपील की,कि इसी प्रकार से एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम सहित हार्वेस्टर का उपयोग फसलों की हारवेस्टिंग में अवश्य करें,अन्नपूर्णा माँ की कृपा हम सब पर बनी रहे.

Next Post

मंत्री हुए शामिल

Sun Mar 30 , 2025
दमोह: विक्रमोत्सव सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 कोटि सूर्यापासना कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में किया जा रहा हैं. इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ […]

You May Like