रोमांचक मुकाबले में टाटा कालेज सीधी इलेवन ने रांची को किया पराजित 

सीधी । अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में टाटा कॉलेज सीधी इलेवन एवं कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची झारखण्ड के मध्य हुए दूसरे दिन के मैच के रोमांचक मुकाबले में 50 रनो से अपनी एक तरफ जीत दर्ज कर टाटा कॉलेज सीधी इलेवन ने एक बार फिर दम दिखाया ।आज दूसरे दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच हर्षवर्धन सिंह रहे जिन्हें आज के गेस्ट ऑफ़ ओनर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट बृजेन्द्र सिंह एवं मोहित सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।

आज दूसरे दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा सीधी इलेवन के फ्रेंचाइजी इंजीनियर आरबी सिंह, रॉक मेंस रांची के फ्रेंचाइजी नीरज शर्मा कमला कॉलेज सीधी की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया ।टॉस जीतकर रांची ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

सीधी इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 9 विकेट के नुकशान के साथ 222 रनो का एक बड़ा लक्ष्य रॉक मेंस रांची के सामने रखा जिसमे दीपांशु कुमार ने 58(49) रन एवं चंचल राठौर ने 37(28) रन बनाये।जबावी पारी में कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची झारखण्ड ने शुरुआती ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन जैसे-जैसे ओवर बढ़ते गए यह मैच रांची झारखंड के लिए कठिन होता गया और हर्षवर्धन सिंह ने एक के बाद एक 5 विकेट लिए और कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची झारखण्ड मात्र 172(30.5) रनो मे समिट गई ।

रांची मे तरफ से पवन कुमार ने 79 रनो को शानदार पारी खेली ।

आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। रोमांचक कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे।

कल मुंबई और रांची के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के पूल ए का तीसरा मैच कल अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब और कमला कॉलेज रॉकमेंस रांची झारखण्ड के बीच कल मंगलवार को सुबह 10 खेला जाएगा। दोनों टीमें एक -एक मैच हार चुकीं हैं मैच में आगे बने रहने के लिए दोनों टीमें पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगी । जिससे यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।

प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच हर्षवर्धन सिंह के नाम हुआ

सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का उद्घाटन मैच आज छत्रसाल स्टेडियम में टाटा कॉलेज सीधी इलेवन और कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची के बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में टाटा कॉलेज सीधी इलेवन को एक तरफ जीत मिली टाटा कॉलेज सीधी इलेवन के खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह जिन्होंने केवल 39 रन देकर 5 विकेट लिए को मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से मोहित सिंह द्वारा दिया गया।

Next Post

गिरेगा तापमान, आकाश साफ, बढ़ेगी ठिठुरन

Mon Jan 5 , 2026
जबलपुर। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। सूर्यदेव ने देरी से दर्शन दिए। दिन चढऩे के साथ सूरज के दीदार हुए। दिनभर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। ठंडी हवाएं भी चलती रही। जिससे सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग की माने तो आज से […]

You May Like