भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर पंजाब की पंचतीर्थ यात्रा से आए तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों से भेंट कर उनकी यात्रा के अनुभवों की जानकारी ली और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं में तीर्थ यात्राओं का विशेष महत्व है। ऐसी यात्राएं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने के साथ ही भारतीय संस्कृति और विरासत से परिचय कराती हैं। उन्होंने तीर्थ यात्रियों के सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।
