ओटीएफ मैराथन में शामिल हुए जीतू पटवारी और युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता

ग्वालियर: आज ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र सिंह यादव द्वारा आयोजित ओटीएफ आज (वन टाइम फीस) मैराथन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब, पूर्व मंत्रीद्वय जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, सचिन यादव, पीसी शर्मा, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक दिनेश गुर्जर, पंकज उपाध्याय, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे सहित कई शीर्ष नेतागण उपस्थित रहे
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस मैराथन का उद्देश्य सरकारी भर्तियों में “एक बार फीस, सभी भर्तियों में अवसर” की व्यवस्था लागू कराने, युवाओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार को जगाना और जनजागरण करना था।

Next Post

नगर निगम एवं विश्वविद्यालय में दो बड़े प्रशासनिक फेरबदल

Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम एवं जीवाजी विश्वविद्यालय में आज बुधवार को दो बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए। ग्वालियर नगर निगम के इंजीनियर पवन सिंघल का तबादला कर दिया गया है। वे अब जिला सागर, नगर पालिका निगम में सेवाएं देंगे। इसी प्रकार जीवाजी यूनिवर्सिटी में सहायक कुलसचिव के पद पर निशा […]

You May Like