गिरेगा तापमान, आकाश साफ, बढ़ेगी ठिठुरन

जबलपुर। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। सूर्यदेव ने देरी से दर्शन दिए। दिन चढऩे के साथ सूरज के दीदार हुए। दिनभर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। ठंडी हवाएं भी चलती रही। जिससे सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग की माने तो आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है आकाश साफ है और हवा की दिशा उत्तरी है चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली । पारे में गिरावट आने के साथ ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर अवस्थित है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं 240 किमी प्रति घंटे की गति से बह रही है।

ऐसा रहा तापमान

सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। उत्तर पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन चोर, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon Jan 5 , 2026
रीवा। रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरुई गांव में चोरी करने की नियत से घर में घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा है जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे हैं. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि गेरुई निवासी सूर्यकांत वर्मा के घर में […]

You May Like