आगरा में झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

आगरा 03 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार दोपहर के बाद एक घंटे की झमाझम बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। शहर से बारिश का पानी निकल नहीं पाया जिससे भारी जल भराव हो गया है। सड़कों पर कई फीट पानी भर गया है जिससे वाहन फंस गए हैं। किला के पीछे यमुना के किनारे बनी सड़क के हालात बद से बदतर हो गए। रेलवे ब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर गया।

दरअसल यमुना पानी से लबालब भरी है और अलर्ट के निशान पर है। आगरा शहर में बारिश के पानी की निकासी यमुना में होती है। जब यमुना पहले से खतरे के निशान के करीब है, लिहाजा बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। यमुना किनारे रेलवे ब्रिज के नीचे पानी भर गया है। हालत ये हैं कि मोटर साइकिल आधी डूब गईं। कारें भी आधी डूब कर निकल गईं। कई वाहन फंस गए हैं जिससे किला के पीछे जाम लग गया। हालांकि नगर निगम ने दो पंपों के जरिए पानी निकालने के इंतजाम जरूर किए हैं लेकिन पानी इतना ज्यादा भर गया है कि दोनों पंप पानी को निकालने में कई घंटे लगे।

 

Next Post

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Wed Sep 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 सितम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में उत्तर पूर्वी जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खजूरी चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर बिहार के दरभंगा में एक रैली के दौरान अपशब्द […]

You May Like