बुधनी में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

बुधनी। नवरात्र पर्व हर्षोल्लास मनाने के बाद गुरुवार को हिंदु उत्सव समिति के तत्वाधान में दशहरा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे. शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी पहुंचेंगे. विधायक रमाकांत भार्गव साहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

हिंदु उत्सव समिति के तत्वाधान में दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में 51 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. बारिश के मौसम के चलते इस बार वाटर प्रुफ रावण बनवाया गया है. जिसमें दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शाम 4 बजे से हनुमान लीला का आयोजन भोपाल के ग्रुप द्वारा किया जाएगा. इसके पश्चात शाम 6 बजे रावण दहन, राम राज्याभिषेक इसके बाद रात 7 बजे 10 बजे तक रंगारंग अर्केष्टा एवं रात 10 बजे से संगीत उत्सव का आयोजन रखा गया है जिसमें मुंबई की मशहूर गायिका संजीवनी बेलेंदे साथियों के साथ प्रस्तुति देंगी.

 

 

Next Post

गंज से लेकर बाल विहार मैदान तक बदलता रहा है दशहरा उत्सव का स्वरूप

Thu Oct 2 , 2025
सीहोर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी शहर में वर्षों से उल्लास और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. गंज में रावण दहन की शुरुआत वर्ष 1985 में रानी मोहल्ला निवासी महेश रायकवार और उनके साथियों ने की थी.शुरुआत में हाथठेले से लाए गए रावण को […]

You May Like

Play sound