पीसीबी ने टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के लिए अपने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना

इस्लामाबाद, 02 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रूपये (लगभग 18000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया है।

पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सुपर आठ स्टेज के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया और लगातार चौथी बार आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

क्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार जुर्माना डिसिप्लिनरी कारणों से नहीं है, बल्कि खास तौर पर बोर्ड के अनुसार टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के लिए लगाया गया है। ये जुर्माना ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के तुरंत बाद लगाया गया था, जहां खराब प्रदर्शन के कारण 61 रन से हार मिली थी। उन्हें बताया गया था कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचता है तो जुर्माना माफ किया जा सकता है।

हालांकि, मौजूदा पीसीब प्रबंधन के पास बड़े टूर्नामेंट में निराशा के बाद सजा देने का यह तरीका है। पांच महीने पहले, एशिया कप फाइनल में भारत से मिली करीबी हार के बाद, पीसीबी ने खिलाड़ियों को दिए गए सभी नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया था। हालांकि यह निलंबन जल्द ही हटा लिया गया क्योंकि कुछ टॉप खिलाड़ी बीबीएल के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।

 

Next Post

संध्या आरती में महाकाल को लगाया गुलाल, फिर प्रांगण में जलाई गई सबसे पहले होली

Mon Mar 2 , 2026
उज्जैन। होली पर्व के अवसर पर महाकाल मंदिर में सोमवार की शाम हुई संध्या आरती में भगवान को परंपरागत रूप से श्रृंगार करने के पश्चात पुजारियों ने शक्कर की माला अर्पित की। इसके बाद हर्बल गुलाल लगाकर होली खेलकर पर्व मनाया गया। संध्या आरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में सजी […]

You May Like