अमलाहा। ईकार्डा परिसर में आज 7 फरवरी को आयोजित होने वाले दलहन राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रमुख सचिव कृषि संजय अग्रवाल, सचिव कृषि अविनाश लवानिया, कलेक्टर बालागुरू के. एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्घाटन समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, अतिथि आगमन एवं स्वागत प्रोटोकॉल, फील्ड विजि़ट मार्ग, प्रदर्शनी परिसर, तकनीकी सत्र के लिए ऑडिटोरियम व्यवस्थाएं, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा मीडिया समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया. उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में देश-प्रदेश से आने वाले मंत्रीगण, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की एवं समयबद्ध सुनिश्चित की जाए. इस दौरान एसडीएम नितिन टाले, इकार्डा के डायरेक्टर डॉ शिवकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
