मेडिकल सीटों की जंग में उतरे लाखों सपने, नीट रिजल्ट जारी

इंदौर:राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार देर रात नीट यूजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया. देशभर में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए. अब सफल विद्यार्थियों के लिए एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग का रास्ता खुल गया है.देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

परीक्षा में 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 138 विद्यार्थियों ने 690 से अधिक अंक प्राप्त कर कड़ी प्रतिस्पर्धा का संकेत दिया. सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं. नीट परिणाम घोषित होने के साथ ही देशभर में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की दौड़ तेज हो गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही अखिल भारतीय कोटा की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करेगी, जबकि राज्य स्तर पर संबंधित प्राधिकरण अपने-अपने कोटे की काउंसलिंग कराएंगे.

इधर, प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कोचिंग हब इंदौर में भी परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल है. देर रात तक छात्र छात्राएं अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में जुटे रहे, जबकि शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने टॉपर्स और चयनित विद्यार्थियों का डेटा जुटाना शुरू कर दिया. शुक्रवार को इंदौर के टॉपर्स और विभिन्न संस्थानों के प्रदर्शन की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है

Next Post

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत एक्सटेंशन कॉलोनी के पास मेन रोड में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसेे चाकू से गोद दिया । पुलिस ने बताया कि विवेक यादव 28 वर्ष निवासी करोंदी रांझी, एक्सटेंशन कॉलोनी के पास मेन रोड में कार खड़ी करके दोस्तों से आपस में […]

You May Like