सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को विधायक सुदेश राय और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठकर टेलीविजन पर सुना और देखा.
इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के इस्तेमाल पर बल दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. हरियाली के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान देशभर में सफल हो रहा है. प्रकृति के लिए प्लास्टिक खतरनाक है प्लास्टिक के उपयोग से बचना जरूरी है और प्लास्टिक का रीसायकल भी अति आवश्यक है. विधायक राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए गणेश उत्सव में भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने का आह्वान किया.
