दान में मिली जमीन पर बनाएंगे गार्डन

सीहोर। लाखों रुपए की निजी भूमि को समाज के लिए दान करना बड़ी बात है. पांच लाख रुपए हमने निर्माण के लिए दिए हैं, लेकिन धर्म के सामाजिक कार्यों के लिए बनाए जाने वाले भवन निर्माण में समाज के सभी लोगों का धनअंश होना चाहिए.

उक्त बात विधायक सुदेश राय ने ग्वालटोली में गौवर्धन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान समाजजनों को संबोधित करते हुए कहीं.उन्होंने कहा कि गंज क्षेत्र के हर क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं. निर्माण कार्यो के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है. कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने भी संबोधित किया उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में नगर पालिका पूरा सहयोग करेगी और सासंद विधायक निधि से राशि लेकर निर्माण कार्यो के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.

 

Next Post

झोपड़ी में आग से सब कुछ खाक

Thu Oct 23 , 2025
आष्टा. ग्राम भटोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई. जिससे झोपड़ी में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम भटोनी में बीती रात धर्मेंद्र पिता मेहरबान सपेरा की झोपड़ी में आग लग गई जिससे ग्राम में हलचल मच गई. ग्रामीणों के […]

You May Like