
रीवा, रीवा का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल न केवल अपनी हार्ट सर्जरी, जटिल प्रोसीजर और सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश भर में अव्वल दर्जा हासिल कर चुका है वही जटिलतम न्यूरोसर्जरी के मामले में भी बड़े शहरों को काफी पीछे छोड़ चुका है.
रीवा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ रंजीत झा एवं डॉ ऋषि गर्ग ने इंडोस्कोपिक दूरबीन पद्धति से मरीज के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया और ऑपरेशन बाद मरीज पूरी तरह खतरे के बाहर बताया जा रहा है. इस सर्जरी की खास बात यह है कि डॉक्टरों द्वारा बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर को निकाला गया और लगातार चार घंटे की जटिल प्रक्रिया से गुजरते हुए डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने में सफलता अर्जित की. डॉक्टर की माने तो 66 वर्षीय महिला मरीज प्रेमवती यादव को परिजनों द्वारा संजय गांधी अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में उपचार के लिए लाया गया था. जिसमें हार्मोन्स के चलते पुरुषों जैसे शरीर में बदलाव हों रहा था. चेहरे में सूजन, उंगलियों का पुरुषों जैसे दिखना, मूंछे निकलना जैसी चीजें देखने को मिल रही थी. ऐसे में मरीज की आवश्यक जांच करवाई गई जिसमें पिट्यूटरी ग्लैंड में ट्यूमर का पता चला. ट्यूमर को बिना सिर पर कोई चीरा लगाए केवल नाक के रास्ते पूरी तरह से निकाल दिया गया. यह उपलब्धि पूरे विंध्य क्षेत्र के चिकित्सा जगत के लिये एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. डॉ रंजीत झा के नेतृत्व में मरीज का एंडोस्कोपिक दूरबीन पद्धति से सर्जरी की गई. स्टाफ का सहयोग रहा.
