अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्री बस, यात्री गंभीर रूप से घायल

दमोह। जिले के नोहटा थाना अंतर्गत धुनगी नाला के समीप शुक्रवार दोपहर यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग घायलों की मदद करने पहुंचे. हादसे में करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए 108 नं. 1310 ईएमटी अरविंद चमन, पायलट राममूर्ति मिश्रा व जननी की मदद से जिला अस्पताल लाया गया.जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया.घायल के परिजनों का आरोप है कि बस का चालक शराब के नशे में था इसी के चलते बस पलटी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, आरक्षक कामता, दीपक ठाकुर और भी पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकलवाने में तत्परता दिखाई.

नोहटा पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे.जिसमें से गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी देते हुए लरगंवा गांव निवासी मनोहर आदिवासी ने बताया कि वह सिंगपुर से लरगुवां जा रहे थे.रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई.जिसमें उनकी पत्नी भारती भी घायल हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था और वह बार-बार नीचे की ओर देख रहा था. तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई.दूसरी घायल महिला सीमा आदिवासी ने बताया कि वह पिपरिया गांव की रहने वाली हैं और बनवार जा रही थी. जैसे ही वह बस में बैठी 10 कदम चलते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और वह घायल हो गई.यह यात्री बस प्रतिदिन भजिया से बांदकपुर की ओर जाती है. बताया जा रहा है कि यात्री बस काफी कंडम हालत में है इसके बावजूद भी वह सड़कों पर दौड़ रही थी. सिमरी गांव निवासी देशरानी सेन भी गंभीर रूप से घायल हुई है. उन्होंने बताया कि वह रौंड जा रही थी, लेकिन रास्ते में बस पलटने से वह घायल हो गई.

सभी घायलों को दो 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. इधर ड्यूटी रत डॉक्टर आशुतोष पटेल,डॉक्टर एश्वर्य प्रताप राजपूत,जावेद खान के द्वारा इलाज किया गया.घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा 60,सीमा राजगौंड 26 , देशरानी सेन 50, आकाश विश्वकर्मा बनवार, गोपाल पिता खुमान 46, अर्चना पति पवन चौबे गुंजी,आयुषी 9, बाबूलाल पिता भुज्जी वंशवर्ती निवासी खमरिया मानगढ़, अंजलि 18 वर्ष,भारती पति मनोहर लरगुआं शामिल हैं.नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया की जानकारी मिली थी, महादेवघाट के पास से बस निकल रही थी जो रास्ते में पलट गई है. जिसमें 10 यात्री घायल हुए हैं. जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है.चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है, साथ ही बस के दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं.

Next Post

भादवा माता के दर्शन कर नए एसपी ने संभाला पदभार

Fri May 8 , 2026
नीमच। जिले के नवागत एसपी राजेश व्यास ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने प्रसिद्ध भादवा माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा […]

You May Like