आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, सीएम के आवास और कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ी।
नई दिल्ली, 21 अगस्त : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के आरोपी को आज पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। पुलिस इस मामले में आरोपी के मकसद और उसके पीछे के किसी संभावित साजिश का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इस घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास और उनके कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और आने-जाने वाले लोगों की जांच भी कड़ी कर दी गई है। इस बीच, राजनीतिक गलियारों में इस हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, और सभी दलों ने इसकी निंदा की है।

