विकास के साथ स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी

सीहोर. वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित आठ लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.विकास के साथ-साथ नगर में स्वच्छता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए भी आवश्यक है. जब शहर साफ-सुथरा होगा. तो बीमारियों का खतरा कम होगा, जीवन स्तर बेहतर होगा और शहर का विकास भी तेजी से होगा. पार्षद आजम नेता आदि ने नपाध्यक्ष श्री राठौर का स्वागत किया. पार्षद आजम नेता ने कहा कि शहर के वार्ड क्रमांक 32 में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन के दौरान पार्षद प्रदीप गौतम, इरशाद पहलवान, इरफान खान, कमलेश राठौर, मजिद भाई के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे.

Next Post

खुड़ैल में मासूम की जहरीली बोतल ने ली जान, खेलते-खेलते पी गया कीटनाशक

Sat Jul 19 , 2025
इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक डेढ़ साल के मासूम की जहरीला पदार्थ पी लेने से मौत हो गई. बच्चा खेलते-खेलते बरामदे में रखी कीटनाशक की बोतल मुंह में ले बैठा. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी.खुड़ैल […]

You May Like

Play sound