महिला दिवस पर यूपी वारियर्स की खिलाड़ी पहनेंगी पिंक जर्सी

लखनऊ, 7 मार्च (वार्ता) वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में अनूठी पहल में यूपी वारियर्स टीम लड़कियों की शिक्षा के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए अपनी पीली और बैंगनी जर्सी की जगह रानी पिंक जर्सी पहन रही है। एजुकेट गर्ल्स के साथ साझेदारी में यूपी वारियर्स ने लड़कियों की शिक्षा को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है। यूपी वॉरियर्स का मानना है की एक लड़की को शिक्षित करने से परिवार, समुदाय और राष्ट्र का उत्थान होता है।

यूपी वारियर्स टीम आठ मार्च को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह विशेष जर्सी पहनेगी। शानदार ढंग से डिजाइन की गई रानी पिंक जर्सी के साथ, टीम लड़कियों की शिक्षा के प्रति यूपी वारियर्स की निरंतर प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में ‘उसकी शिक्षा, हमारा वादा’ आर्मबैंड भी पहनेगी।

 

Next Post

देश दुनिया देख रही है उत्तर प्रदेश सामर्थ्य : याेगी

Fri Mar 7 , 2025
आगरा, 7 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को देख रही है। इनोवेशन और विजन के साथ टेक्नोलॉजी मिल जाए तो समृद्धि आने से कोई रोक नहीं सकता। आगरा सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम […]

You May Like