जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत खागामऊ में रह ने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को विशेष कुमार दाहिया 70 वर्ष निवासी खागामऊ ने सूचना दी कि पड़ोसी अशोक लोधी के पुत्र आकाश लोधी 19 वर्ष ने घर में दूसरी मंजिल में बने कमरे में कुंदे में लायलोन की रस्सी से फांसी लगा लिया । जिससे उसकी मौत हो गई।
