कूट रचित दस्तावेजों से प्लॉट हड़पने का खेल बेनकाब, दो गिरफ्तार

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में प्लॉट की खरीदी-बिक्री के नाम पर फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एक भूखण्ड को अपने नाम पर रजिस्ट्री कराकर खुद को मालिक दर्शाया और अवैध रूप से लाभ कमाने की साजिश रची थी.खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि अहमद नगर क्षेत्र स्थित पार्श्वकुंज कॉलोनी में भूखण्ड 228 (रकबा 1496 वर्गफीट) को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया था.

इस संबंध में फरियादी फुरकान पिता तस्जील हुसैन, निवासी प्रियदर्शिनी रीजेंसी इंदौर ने थाना खजराना में लिखित शिकायत दी थी. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उक्त प्लॉट की कथित रजिस्ट्री कराकर फरियादी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों शेख इमरोज पिता शेख रहमान, निवासी हीना पैलेस खजराना और रजिया खान पति अब्दुल रऊफ, निवासी सम्राट नगर खजराना के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था.

आरोपी रजिस्टर्ड प्लॉट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जल्दी अमीर बनने की फिराक में थे. मामले में पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और इस तरह के फर्जी दस्तावेजों के जरिए किए गए अन्य सौदों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का दावा है कि शहर में कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर प्लॉटों की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

वाहन चेकिंग में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, बोलेरो चालक-हेल्पर गिरफ्तार

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर: मानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़ करते हुए महिन्द्रा बोलेरो के चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बोलेरो वाहन से 429 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई […]

You May Like