वाहन चेकिंग में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, बोलेरो चालक-हेल्पर गिरफ्तार

इंदौर: मानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़ करते हुए महिन्द्रा बोलेरो के चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बोलेरो वाहन से 429 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई में करीब 6 लाख रुपये कीमत का वाहन भी जब्त किया है.थाना प्रभारी मानपुर लोकेन्द्र सिंह हिहोर ने बताया कि एबी रोड पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो में अवैध शराब भरी हुई है.

सूचना के बाद चेकिंग तेज की गई. इसी दौरान इंदौर से धामनोद की ओर जा रही महिन्द्रा बोलेरो नम्बर एमपी 10 जीई 8341 को रोका. वाहन चालक पप्पु तोमर और उसके साथ हेल्पर राजेश उचवारे मौजूद थे. वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की ओर 32 पेटी बोल्ट बीयर और 5 पेटी प्लेन देशी मदिरा, 37 पेटी (429 लीटर) अवैध शराब पाई गई. पुलिस ने अवैध शराब और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में चालक पप्पु तोमर पिता गोपाल तोमर, निवासी भाग्यपुरा कलवाली मनावर जिला धार और हेल्पर राजेश उचवारे पिता दिलीप उचवारे, निवासी ग्राम जामली गंधवानी जिला धार शामिल हैं. दोनों के खिलाफ मानपुर थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. दोनों आरोपियों को महू न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल वारंट पर उप जेल महू भेज दिया

Next Post

महिला स्कूटर रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर:शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया. यातायात पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर तथा श्याम होंडा और दोशी होंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिला राइडर्स शामिल हुईं.रैली में डीसीपी ट्रैफिक आनंद […]

You May Like